31.7 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

जौनपुर : कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 137वां स्थापना दिवस

जौनपुर : कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 137वां स्थापना दिवस

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
               कांग्रेस के बिना देश के अस्तित्व की कल्पना असंभव है, कांग्रेस ही भारत के प्रगति का आधार है, कांग्रेस देश की आत्मा है उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुइथाकलां द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा।कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के नेतृत्व में फिरंगियों से भारत को स्वतंत्रा मिली, आजादी के बाद भारत का चौमुखी विकास बिना किसी भेद भाव से किया गया। श्री मिश्र ने आगे कहा कि देश में औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण, शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में प्रगति, कृषि क्षेत्र में देश को आत्म निर्भर बनाने का काम कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने किया।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुइथाकलां के अध्यक्ष विजय प्रकाश वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा को जन जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभायें, कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र को मतदाताओं तक पहुंचाकर उन्हें जागरुक कर आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को सुनिश्चित करें।इस मौके हौसिला प्रसाद उपाध्याय, राजेश वर्मा, संतोष वर्मा, मनीष पांडेय, रवि कुमार, मंगला प्रसाद भारतीय, अभिनव वर्मा, राहुल पाल, सतई विश्वकर्मा, सिराजुद्दीन, सुबास पाल, प्रदीप वर्मा, छोटेलाल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश वर्मा ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37030253
Total Visitors
483
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This