जौनपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रदेश कमेटी का विस्तार

जौनपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रदेश कमेटी का विस्तार

# सत्यवीर सिंह एवं पंकज सोनकर को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने अपनी कमेटी का विस्तार किया है। ऊर्जावान और संगठन की समझ रखने बाले नौजवानों को जहां एक तरफ पार्टी की ज़िम्मेदारी दी गई है वहीं कई पूर्व विधायक और अन्य फ्रंटल संगठनों के मुखिया को भी अब मुख्य धारा से लाकर जोड़कर संगठन को 2024 के लिए तैयार करने का पुरजोर प्रयास किया गया है।
इसी कड़ी में जौनपुर के नौजवान नेताओ को भी दोबारा ज़िम्मेदारी सौपी गई है। सत्यवीर सिंह पर पार्टी ने पुन: विश्वास जताते हुए प्रदेश सचिव बनाया तो वहीं दलित कांग्रेस के उपाध्यक्ष पंकज सोनकर पर भरोसा दिखा कर प्रदेश सचिव बनाते हुए कांग्रेस पार्टी दलित वोटरों पर दांव साधने की तैयारी में है। दोनों नेताओं के प्रदेश सचिव बनने की खबर से कांग्रेसियों मे खासा उत्साह नजर आ रहा है।
पूर्व विधायक नदीम जावेद, देवब्रत मिश्रा, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, इंद्रभुवन सिंह, अतुल सिंह, राकेश उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह बाबा, राकेश सिंह डब्बू, प्रमोद सिंह, विकास तिवारी, देवेंद्र मिश्रा बबलू, राकेश मिश्रा, मंगला गुरु, महमूद अंसारी, राजेश गौतम, आरसी पांडे, शैलेंद्र सिंह राजू, सत्य प्रकाश दुबे, सभासद शाहनवाज, विशाल सिंह हुकुम, सज्जू सिंह, अंकित पाल, रोहित यादव, नवनीत सोनकर आदि लोगों ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This