23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : काबुल में फंसे जौनपुर के मयंक, टीवी पर हालात देखकर परिवार परेशान

जौनपुर : काबुल में फंसे जौनपुर के मयंक, टीवी पर हालात देखकर परिवार परेशान

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट के समीप एक स्टील फैक्ट्री में 27 भारतीयों के फंसने की खबर आ रही है, अफगानिस्तान के हालात देख कर उनके परिवार वाले उनकी वतन वापसी की राह देख रहे हैं। लगातार टीवी पर अफगानिस्तान के हालात देखकर परिवार को चिंता सता रही है।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र से कचगांव रोड पर पांच किमी दूर गोधना गांव हैं। यहां के निवासी सत्य प्रकाश सिंह के बेटे मयंक कुमार सिंह काबुल स्थित खान स्टील लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं। यह फैक्ट्री काबुल एयरपोर्ट से दो किमी दूरी पर स्थित है। इस समय मयंक काबुल स्थित फैक्ट्री में ही हैं। वह नवंबर 2018 को काबुल गए थे। इसी साल जून में आना चाहते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं आ पाए।

पिता सत्य प्रकाश सिंह बताते हैं कि बुधवार शाम को भी उनकी बेटे मयंक से फोन पर बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि कंपनी चल रही है और उनके साथ 27 भारतीय भी हैं। कंपनी प्रबंधक द्वारा उन्हें भोजन आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। स्थिति नियंत्रण होने पर ही वह आ पाएंगे। वहीं मयंक की पत्नी आंचल और बेटे आदित्य के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही है।
सत्य प्रकाश और परिवार के लोग पूरी तरह से डरे हुए हैं। वह बताते हैं कि पूरा परिवार टीवी पर नजर लगाए हुए हैं। साथ ही पूरा परिवार मयंक के सलामती की दुआ कर रहा है। उन्होंने सरकार से मांग किया है कि ऐसी कोई व्यवस्था की जाए और उनके बेटे सहित सभी भारतीयों को जल्द से जल्द वतन लाया जाए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37077744
Total Visitors
461
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This