27.1 C
Delhi
Friday, October 24, 2025

जौनपुर : कायस्थ कल्याण समिति ने जरूरतमंदों को वितरित किया वस्त्र

जौनपुर : कायस्थ कल्याण समिति ने जरूरतमंदों को वितरित किया वस्त्र

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका24×7
                 कायस्थ कल्याण समिति जौनपुर की ओर से जीतू इंटर कॉलेज उत्तरगांवा धर्मापुर में समिति द्वारा बृहद वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम जरूरतमंद लोगों को ऊनी कपडे, पैंट शर्ट, साड़ी वह बच्चों के कपड़े खिलौने आदि लोगों को वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार अस्थाना ने बताया कि समिति हर वर्ष वस्त्र वितरण कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों के बीच करती आई है और आगे भी करती रहेगी।

समिति के संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव डीओ ने कहा इस तरह के कार्यों से मन को शांति और समाज की सेवा का अवसर प्राप्त होता है। महासचिव गौरव श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के जिन लोगों ने सहयोग दिया है उनका आभार व्यक्त किया। जित्तू इंटर कॉलेज के प्रबंधक बाबूराम यादव ने कहा कि कायस्थ समाज हमेशा समाज की सेवा करता है यह उसी का एक उदाहरण है जो निरंतर हर वर्ष समिति यहां करती है और गांव के लोग इसका लाभ पाते हैं।

इस अवसर पर समिति के संस्थापक प्रदीप अस्थाना, डॉ गणतंत्र, वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील अष्ठाना, दिनेश श्रीवास्तव, डा रवि आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, आलोक रंजन श्रीवास्तव एडवोकेट, विनीत श्रीवास्तव, पत्रकार मनीष श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, डॉ राम मोहन, नीरज श्रीवास्तव, आनंद अष्ठाना, भानु, संतोष श्रीवास्तव, राजेश किशोर आदि लोग उपस्थित रहे।
Jan 31, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गो-तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

गो-तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार # आर्टिका कार में मिले दो बछड़े खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This