34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : काली पट्टी बांधकर मनरेगा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर : काली पट्टी बांधकर मनरेगा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

# जेम पोर्टल से नियुक्ति का किया विरोध

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
            दस सूत्रीय मांगों को लेकर शाहगंज ब्लाक के मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार करते हुए हाथ में काली पट्टी बांधकर ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। अंत में मुख्यमंत्री के निजी और प्रमुख सचिव के नाम एडीओ आईएसबी को ज्ञापन सौंपा।

मनरेगा कर्मियों का कहना है कि 15 वर्षों से उनकी सेवा संबंधी समस्याएं लंबित है। जबकि मनरेगा कर्मी वर्तमान सरकार के साथ पूरी तन्मयता से सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर किए जाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं। ज्ञापन के जरिए अपनी दस सूत्रीय मांगों को मुख्यमंत्री के निजी सचिव को भेजे जाने के संबंध में मनरेगा कर्मियों की मांग है कि जेम पोर्टल को तत्काल प्रतिबंधित किया जाये।
पूर्व से कार्यरत मनरेगा कर्मियों के पदों को सृजित कर पदों की निरंतरता बनाए रखते हुए सभी कर्मियों का समायोजन किया जाये। इसी तरह अन्य मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी सोंधी स्थित ब्लाक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना में शामिल सभी कर्मी हाथ में काली पट्टी बांधे कार्य का बहिष्कार किया। धरना प्रदर्शन में लेखा सहायक रमेश कुमार, ग्राम रोजगार सेवक विनोद कुमार, सुभाष चंद्र, उमाकांत यादव, पंकज शर्मा, नीतू सिंह, जहांआरा खातून, मीरा जायसवाल, सुषमा यादव, अनिल कुमार, आरती देवी, कुसुम सिंह, अरुण कुमार, शशिकांत समेत सभी ग्राम रोजगार शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37049799
Total Visitors
487
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सपा सुप्रीमो से मिले कई पार्टी के दिग्गज, उम्मीदवार बदलने की मांग

सपा सुप्रीमो से मिले कई पार्टी के दिग्गज, उम्मीदवार बदलने की मांग जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This