36.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : किसानों की फसल को नष्ट कर रहे छुट्टा पशु

जौनपुर : किसानों की फसल को नष्ट कर रहे छुट्टा पशु

# कर्ज लेकर बोयी गयी फसल बर्बाद होने से किसान चिंतित

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             शासन के लाख जतन के बावजूद भी छुट्टा पशुओं द्वारा किसानों की फसल नष्ट किये जाने की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। छुट्टा जानवर बिना रोक टोक किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। किसान मजबूर होकर अपनी लहलहाती फसल को बर्बाद होता देखने को विवश है।पशुशाला में इन छुट्टा पशुओं को नहीं पहुचाया जा रहा है। अपितु, किसानों द्वारा बार बार शिकायत करने के बाद भी फर्जी रिपोर्ट लगा कर भेज दिया जाता है।
दिदखोरा गॉव के किसान रात भर जागकर अपनी फसलों की सुरक्षा का प्रयास करते है। फिर भी मौका पाकर छुट्टा जानवर खेतों में घुसकर फसल चर लेते है। किसानों का कहना है कि वे लोग कर्ज लेकर फसलों की बुवाई किये है। लेकिन छुट्टा पशु खेत को चर जा रहे है। जिससे किसान बर्बादी के कगार पर पहुँच गये हैं। उन्हें अभी से बैंक को कर्ज वापस करने की चिंता सता रही है। किसान रमापति मिश्रा, विवेक कुमार, इद्रपति, शिव मिलन, राकेश आदि का कहना है कि सरकार की तरफ किसान बड़ी ही आशा की नजरों से देख रहा है। सभी किसानों ने एक सुर में शासन से इस बड़ी समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37040764
Total Visitors
451
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामनवमी हिंसा : इलाके में केंद्रीय बल तैनात, 3 गिरफ्तार

रामनवमी हिंसा : इलाके में केंद्रीय बल तैनात, 3 गिरफ्तार # मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आरोप : बीजेपी ने कराया...

More Articles Like This