27.8 C
Delhi
Wednesday, April 17, 2024

जौनपुर : केन्द्र सरकार द्वारा उपेक्षापूर्ण एवं अपमानजनक रवैए से कायस्थ महासभा में रोष

जौनपुर : केन्द्र सरकार द्वारा उपेक्षापूर्ण एवं अपमानजनक रवैए से कायस्थ महासभा में रोष

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                अखिल भारतीय कायस्थ महासभा वर्तमान सत्ताधारी केन्द्र सरकार द्वारा कायस्थ समाज की उपेक्षा एवं अपमानजनक रवैए से भारी रोष में है। केन्द्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में किसी भी कायस्थ को जगह नहीं दिया गया अपितु एकमात्र कायस्थ मंत्री को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कायस्थ समाज नें राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करनें में हमेंशा अग्रणी रहा है। धर्म, संस्कृति, विज्ञान, अध्यात्म, राजनीति, राष्ट्र सेवा में सदैव समर्पित रहने वाले हमारे कायस्थ समाज के लोगों ने सदैव सकारात्मक सन्देश दिया है। भाजपा सरकार व संगठन की इस कायस्थ विरोधी मानसिकता से कायस्थ समाज पूरी तरह से ठगा और अपमानित महसूस कर रहा है।
इसमे बीच में उत्तर प्रदेश का भी जिक्र हो तो भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश मे लोकसभा सीट, राज्य सभा, विधान परिषद तथा मेयर पद के लिए एक भी सीट नहीं दिया गया जिससे रोष व्याप्त है जबकि सम्पूर्ण कायस्थ समाज ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है कायस्थ ने संविधान बनाने में साथ दिया। कायस्थ ने लोकतंत्र बनाने में साथ दिया कायस्थ समाज के लोग जैसे देश के लिए एक होकर संघर्ष किया हैं अब कायस्थ समाज जागरूक हो गया है कायस्थ समाज भारत सरकार व सभी प्रदेश के सरकार से कायस्थ समाज के लोगो को केंद्रीय मंत्रिमंडल में व वरिष्ठ कायस्थ समाज के नेताओं को राज्यपाल, राज्यसभा सदस्य, विधान परिषद सदस्य ज्यादा से ज्यादा बनाये जाने की मांग किया है। महासभा ने भारत सरकार से कायस्थ समाज के राष्ट्रीय नेता पूर्व सांसद आर के सिन्हा को तुरंत राज्यपाल बनाने की मांग किया है।

कायस्थ महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने कहा कि अब यदि कायस्थों की अवहेलना होगी तो वह कायस्थ समाज के पक्ष में बात करने वाले के साथ कायस्थ समाज खड़ा होकर सरकार बनाएगा।इस मौके पर पंकज श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, विजय निगम, रमेश अस्थाना, संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, इंदु श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37012089
Total Visitors
460
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

More Articles Like This