39 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : खुटहन ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

जौनपुर : खुटहन ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              ब्लाक प्रमुख पद को लेकर गुरुवार को चार उम्मीदवारों ने पर्चा जमा कर अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया है। चर्चा है कि सपा और भाजपा के अलावा शेष दोनों कैंडिडेट डमी प्रत्याशी के रूप में मैदान में लाये गये है। यहाँ असली टक्कर भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच होना तय है।
सपा ने प्रमुख पद पर पखवाड़ा पहले ही राजीव यादव की माता पूर्व प्रमुख सरयू देई पर विश्वास जाहिर कर उन्हें पार्टी से उम्मीदवार बना दिया। वहीं भाजपा ने मतदान के तीन दिनों पूर्व बुधवार की शाम अपना पत्ता खोला। पार्टी ने बृजेश यादव पर भरोसा कर उन्हें उम्मीदवारी सौंपी। इसके अलावा बृजेश ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपनी माता शांती देवी के नाम से भी एक सेट में पर्चा दाखिल किया। सपा की सरयूदेई ने भी अपने साथ निर्दल प्रत्याशी के रूप में जयशंकर यादव के नाम से पर्चा दाखिल किया। चुनाव को लेकर जो सरगर्मी चल रही है, उसमें दोनों निर्दल प्रत्याशी चर्चा के बाहर चल रहे है। दोनों कैंडिडेट डमी माने जा रहे है। यहां सपा और भाजपा के बीच कांटे के मुकाबले की संभावनाएं बनती जा रही है।

# नामांकन में सपा विधायक के न पहुंचने की रही चर्चा..

खुटहन ब्लाक प्रमुख पद को लेकर सपा के उम्मीदवार के नामांकन के समय क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई का न पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। सपा के शाहगंज विधान सभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव, राज महातिम यादव सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता चौराहे से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते रहे। वहीं भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधान सभा संयोजक नरेन्द्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष बंशबहादुर पाल, रजनीश सिंह, श्रीकृष्ण पांडेय, राजेंद्र मिश्रा आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37094771
Total Visitors
522
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This