34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : खेतासराय के नपं चेयरमैन को मातृशोक

जौनपुर : खेतासराय के नपं चेयरमैन को मातृशोक

# शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद की माता तैय्यबा खातून का शुक्रवार की सुबह उनके आवास पर ही निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वह लगभग 86 वर्ष की थी। काफी दिनों से बीमार चल रही थी। सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर चेयरमैन के घर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया।

शुक्रवार की दोपहर बाद निजी कब्रिस्तान में तैय्यबा खातून के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। उनके जनाजे में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार में पूर्व प्रमुख संजय यादव, शाहगंज विधानसभा के बसपा प्रभारी एवं पूर्व प्रमुख इंद्रदेव यादव, पूर्व विधायक अरशद खान, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई, सैयद उरूज, प्रधान भीम यादव, सभासद इंद्रसेन यादव, सलीम अहमद सब्बू, मो. इलियास, मो. असलम खान, अहमद मोनू, राकेश यादव समेत सभी सभासद शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37050421
Total Visitors
475
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गलत इंजेक्शन लगाने पर बच्चे की हुई मौत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर केस दर्ज, डॉक्टर फरार

गलत इंजेक्शन लगाने पर बच्चे की हुई मौत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर केस दर्ज, डॉक्टर फरार वाराणसी।  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This