35.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : खेतासराय थानेदार को न्यायालय ने लगाई फटकार

जौनपुर : खेतासराय थानेदार को न्यायालय ने लगाई फटकार

# वारंटी की गिरफ्तारी न होने से खफा हुए न्यायाधिकारी

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                स्थानीय ग्राम न्यायालय द्वारा मारपीट के मामले में आरोपित के विरुद्ध जारी वारंट पर गिरफ्तारी न होने से न्यायाधिकारी काफी नाराज दिखे। थानाध्यक्ष खेतासराय यजुवेंद्र प्रताप सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि आरोपित अन्य शहर में चले जाने से क्या उसे खुली छूट दे दी जाए।
क्षेत्र के पोरई खुर्द गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र धर्मराज पर भादवि की धारा 323, 504 के तहत वाद विचाराधीन है। आरोपित के न्यायालय में पेश न होने पर वारंट जारी है। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष खेतासराय द्वारा न्यायालय को बताया गया कि आरोपी घर दबिश दी गई आरोपी नहीं मिला। आस-पास के लोगों से पता चला कि इस समय वह बाहर है। जिस पर न्यायाधिकारी दिनेश कुमार दिवाकर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए टिप्पणी किया कि आप अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह है। क्या अभियुक्त के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज हो और वह दूसरे शहर चला गया तो उसे खुला छोड़ दिया जाएगा। न्यायालय ने थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह को 18 मार्च को व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37085867
Total Visitors
534
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This