29.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : खेतासराय साधन सहकारी समिति पर सचिवों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर : खेतासराय साधन सहकारी समिति पर सचिवों ने किया प्रदर्शन

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  अपनी मांगों को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे साधन सहकारी समितियों के सचिवों ने सोमवार को सहकारी समिति खेतासराय पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि हमारी मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा।
शाहगंज ब्लाक सभी साधन सहकारी समितियों के सचिव सुबह खेतासराय स्थिति साधन सहकारी समिति पर पहुंचे। यहां तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दोपहर एक बजे तक धरना प्रदर्शन किया। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष बृजेश सिंह ने अपनी मांगे उठाते हुए कहा कि प्रदेश की पैक्स समितियों के सचिव सहित अन्य कर्मचारियों को नियमित वेतन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाय।
पैक्स समितियों के कैडर सचिवों को सहायक विकास अधिकारी सहकारिता के पद प्रोन्नत करने और कर्मचारियों को वरिष्टता के आधार पर कैडर सचिव पद समायोजित किया जाय। सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो वे अपना हड़ताल इसी तरह जारी रखेंगे।
इस दौरान दीपक सिंह, विजय प्रकाश सिंह, हीरालाल यादव, रत्नेश कुमार सिंह, सुरेश, जय सिंह, रामबदन, अनिल, कन्हैया लाल, ज्ञानेश कुमार, राम मिलन, कमलेश कुमार, सर्वेश कुमार समेत सभी सचिव एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37046547
Total Visitors
555
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This