35.6 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : गरीबों की सेवा से मिलता है सुकून- डॉ अमलेंद्र गुप्ता

जौनपुर : गरीबों की सेवा से मिलता है सुकून- डॉ अमलेंद्र गुप्ता

# जन्मदिवस के अवसर पर मरीजों को वितरित किया फल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             स्थानीय कस्बा खेतासराय के कोहरौटी वार्ड निवासी डॉ अमलेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर एक अनोखा सराहनीय प्रयास करते हुए मरीजों को फल वितरित किया। वहीं फल पाकर मरीजों के चेहरे खिल उठे और दिल से जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

आपको बता दे डॉ अमलेंद्र गुप्ता पेशे से एक शिक्षक के तौर पर अपनी सेवा दे रहे है और कस्बा के प्रमुख समाजसेवियों में अग्रणी भूमिका निभाते है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एक समपर्ण नामक संस्था का नींव रखी है। जिसके सर्वसम्मत से अध्यक्ष चुने गए। संस्था सामाजिक एंव सांस्कृतिक के प्रति समर्पित है। उन्होंने बताया कि इस संस्था की छांव में रहकर समाज के अंतिम पड़ाव पर खड़े लोगों का सेवा व सहयोग कर समाज के मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।

ऐसे में अपने जन्मदिवस के मौके पर कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित बीएम हॉस्पिटल और दक्षिणी छोर पर स्थित हबीब हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में बदलते परिवेश के आगे मानवता मरती जा रही है। जिसे जिंदा और कायम करने के लिए अपने सहयोगियों के साथ उक्त दोनों अस्पताल के तीन दर्जन मरीजों को केला, सेब वितरित किया गया।

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यही सब अवसर होता है कि आप गरीब और लाचार के साथ अपनी खुशियों उन सब से साझा कर सकते है। बाकी मानव सेवा करने के लिए कोई दिन या अवसर नहीं देखा जाता है। ऐसा कार्य शुरू से करते चला आ रहा हूँ और आगे भी करता रहूंगा। गरीबों की खिदमत से सच्ची सुकून मिलती है। इस अवसर पर अमित कुमार गुप्ता, सभासद मनीष कुमार गुप्ता, अनिल कनौज्जिया उर्फ डब्बू, राजकेशर व अनूप मोदनवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37038414
Total Visitors
477
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This