18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

जौनपुर : गर्भवतियों की गोदभराई कर वितरित की गई स्वास्थ्य वर्धक सामग्रियां

जौनपुर : गर्भवतियों की गोदभराई कर वितरित की गई स्वास्थ्य वर्धक सामग्रियां

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
            क्षेत्र अंतर्गत कैराडीह व खुटहन गांव स्थित आँगनबाड़ी केन्द्र पर शुक्रवार को दर्जन भर त्रैमासिक गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें नि:शुल्क कैल्शियम व आयरन की गोली व मौसमी फल, चना, गुण आदि वितरित किया गया। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण, वजन और स्वास्थ्य की नियमित जांच, टीकाकरण आदि के विषय में जागरुक किया गया।
सीडीपीओ अनीता देवी ने कहा कि पेट में पल रहा बच्चा मां के स्वास्थ्य पर पूरी तरह से निर्भर होता है। यहाँ तक कि यदि मां ऐसी स्थिति में मानसिक तनाव रखती है तो, इसका भी असर बच्चे पर अवश्य पड़ता है। यदि माता स्वस्थ है तो बच्चा भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि अशिक्षा या गरीबी के चलते जब माता खानपान में लापरवाही कर खुद का ध्यान नहीं दे पाती तो ऐसे हालात में मां और बच्चे दोनों को समस्या आ जाती है। इस मौके पर प्रधान धर्मेंद्र मौर्या, इंद्रावती देवी, सुदामा देवी, रेनू आदि मौजूद रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This