35.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : गांधी जयंती पर आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

जौनपुर : गांधी जयंती पर आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               नगर के भादी ग्राम सभा के कोरवलिया गाँव में स्थित प्राइमरी पाठशाला में गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीतू सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। देश के दो महान सपूतों महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।कार्यक्रम का आगाज़ सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर के किया गया।

तत्पश्चात् विद्यालय की प्रधानाचार्या ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन दर्शन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित एक अभिभावक सुरेश कुमार यादव ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के विषय में बच्चों को बताया कि लाल बहादुर शास्त्री बचपन से ही बडे़ मेधावी थे, वे अपने भाई बहनों में सबसे छोटे थे तथा अति संघर्षशील व्यक्ति थे उनकें जीवन का मूल मंत्र था सादा जीवन उच्च विचार.. उन्होंने नारा दिया था “जय जवान जय किसान” जो कि आज भी बडे़ उत्साह के साथ बोला जाता है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीतू सिंह, सहायक अध्यापिका ममता, प्रीति अग्रहरि, सीमा वर्मा, रचना जायसवाल, प्रिया पाण्डेय, पारूल पाण्डेय, शिक्षा मित्र ओम् प्रकाश यादव, एवं नीता पांडेय उपस्थित रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37083426
Total Visitors
354
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This