जौनपुर : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा क्षेत्र, दहशत का माहौल
# मामूली कहा-सुनी में युवक को मारी गोली, ट्रामा सेन्टर रेफर
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिझवार निवासी ऋषिकान्त यादव को मामूली विवाद में दबंग ने मंगलवार को पूर्वान्ह मिथिलेश यादव के घर के पास गोली मार दिया। गोली लगने की वजह से ऋषि लहूलुहान होकर वहीं गिरकर छटपटाने लगा।
ऋषि अपने खेत जो सुरहुरपुर डेउरिया में स्थित है उसमें अपने पत्नी कलावती देवी के साथ सगड़ी लेकर मवेशी को चारा काटने गये थे। जब सगड़ी पर चार बोझ चरी लादकर पत्नी समेत घर आ रहे थे। तभी पहले से रामाकांत यादव के खेत मे अपनी भैंस चरा रहे सुरहुरपुर के दबंग बदमाश से ब्रम्हदेव यादव सीधे खेत मे भैंस न घुसाने की बात को लेकर बहस कर रहे थे, तभी मौके पर उपस्थित ऋषि भी उलाहना देने लगे। जिससे खार खाये बदमाश ने ब्रम्हदेव और कलावती देवी कर सामने ही ऋषि को पिस्टल से गोली मार दिया। जिसके चलते ऋषि वही गिर पड़े। ऋषि को छटपटाते देख ब्रम्हदेव सीधे घर पहुँच कर परिजनों को घटना की जानकारी दिया। मौके पर पहुँचे परिजन घायलावस्था में ऋषि को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने ऋषि को ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।










