29 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना

जौनपुर : चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना

# नकदी समेत दो लाख का सामान किया पार

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत खानपुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए दोनों घरों के कमरे में रखा पांच बाक्स पार कर दिया। जो दूसरे दिन सुबह नदी तट पर बरामद किया गया। दोनों पीड़ितो का आरोप है बाक्स में रखा बीस हजार नकदी के अलावा दो लाख से अधिक कीमत के गहने चोर उठा ले गए। मौके पर पहुँची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

गांव निवासी दशरथ यादव के परिवार के लोग रात में घर के मुख्य दरवाजे में ताला बंद कर बरामदे में सो गये। जिसका फायदा उठा कर चोर पीछे की दीवार से छत पर जाकर आंगन में उतर गये। भीतर कमरे में रखा तीन बाक्स उठा ले गए। ऐसे ही इसी गांव निवासी शौकत शाह के घर में घुसे चोर दो बाक्स पार कर दिए। गृह स्वामियों को घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वे घर के भीतर गये। कमरे में रखा बाक्स गायब देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आस पास तलाश किया गया तो सभी पांचो बाक्स घर से सात सौ मीटर दूर गोमती नदी पर टूटे पड़े मिले। उसमें रखा नकदी व गहने गायब थे। दोनों पीड़ितो का आरोप है कि बाक्स में दस- दस हजार नकदी के अलावा दोनों का मिलाकर दो लाख से अधिक कीमत के गहने थे जिसे चोरों ने पार कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37044648
Total Visitors
460
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This