32.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : चोरों ने नगदी समेत चार लाख का जेवर किया पार, छानबीन में जुटी पुलिस

जौनपुर : चोरों ने नगदी समेत चार लाख का जेवर किया पार, छानबीन में जुटी पुलिस

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत अहिरो परशुरामपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर दस हजार नगदी समेत चार के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। निर्माणाधीन मकान में सुबह बाक्स टूटा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

उक्त गांव निवासी हनीफ के अनुसार उसकी एक बहु निशादुल निशा अपने मायके गई थी। उनका एक पुत्र अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सोया था। अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हनीफ घर के दरवाजे में सिटकनी लगाकर के बाहर सोए थे। रात्रि दो बजे खटपट की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। इधर उधर देखने के बाद कुछ मालुम पड़ा तो पुनः सभी सो गए। सुबह अपने निर्माणाधीन मकान में हनीफ पहुंचे तो वहां पेटी टूटी और सामान बिखरा देख हैरत में पड़ गए।
पेटी से नगदी समेत जेवर आदि गायब थे। जानकारी होने पर उनकी बहू निशादुल निशा मायके से घर आई। निशादुल निशा के अनुसार पेटी में दस हजार रुपए, सोने का मांगटीका, दो कान का आयरन, चांदी की चोटी, दो मंगलसूत्र , दो सोने और दो चांदी की अंगूठी, चांदी का हाथ पंजा, तीन जोड़ी पायल, सोने का लाकेट समेत लगभग चार लाख के जेवर आदि कीमती सामान थे हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है और घटना की तफ्तीश में जुट गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37092273
Total Visitors
560
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This