30.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : चोरों ने विद्यालय व पंचायत भवन को बनाया निशाना

जौनपुर : चोरों ने विद्यालय व पंचायत भवन को बनाया निशाना

# लाखो का माल किया पार, लगातार हो रही चोरियों से दहशत 

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              थाना क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत सेनापुर गांव में बीती रात चोरों ने विद्यालय व पंचायत भवन को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया। क्षेत्र में हो रही चोरियों से ग्रामीण दहशत में हैं।तहलका प्रतिनिधि के अनुसार विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा देवी ने बताया कि चोर विद्यालय से कुर्सी, व्हील चेयर, लाउड स्पीकर, सीलिंग फैन, घंटा तथा भोजन बनाने और खाने वाला बर्तन उठा ले गए।
घटना की जानकारी सबेरे विद्यालय खुलने पर हुई। प्रधानाध्यापिका ने केराकत कोतवाली थाना पुलिस क़ो तहरीर दे दी है। वहीं विद्यालय परिसर में बने पंचायत भवन को भी चोरों ने निशाना बनाते हुए इन्वेटर, बैटरी, सीसी टीवी कैमरा, प्रिंटर, कुर्सी, पंखा, ताला चाभी व दरवाजे की कुंडी लेकर चंपत हो गये। दोनो स्थानों से कुल मिलकर लगभग लाखो की क्षति बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। चोरों के विद्यालय व पंचायत भवन को निशाना बनाने से नागरिकों में रोष का माहौल व्याप्त है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043410
Total Visitors
548
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This