36.7 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

जौनपुर : चौबीस घंटे के अंदर धूं-धूं कर जले दो ट्रांसफॉर्मर, विद्युत आपूर्ति ठप्प

जौनपुर : चौबीस घंटे के अंदर धूं-धूं कर जले दो ट्रांसफॉर्मर, विद्युत आपूर्ति ठप्प

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             क्षेत्र अंतर्गत जैगहां गांव में चौबीस घंटे के अंदर दो ट्रांसफार्मर धूं धूं कर जल गए। ट्रांसफार्मर जलने से सैकड़ों घरों और दुकानों की बिजली गुल हो गई। पुरानी बाजार के निवासी अंधेरे में रहने को विवश हैं विद्युत विभाग पूरी तरह खामोश पड़ा है।

पुरानी बाजार में स्थापित 100 केवी के ट्रांस्फार्मर में रविवार की रात नौ बजे अचानक आग पकड़ लिया। ट्रांसफार्मर जलने के साथ तार भी जलने के बाद टूट कर गिर पड़े। किसी ने सोंगर स्थित उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। पुरानी बाजार का जला ट्रांसफार्मर अभी बदला भी नहीं गया कि अगले दिन सोमवार की सांय छह बजे मेन रोड तिराहा पर स्थापित 63 केवी के ट्रांसफार्मर में आग पकड़ लिया। आग लगते ही वहां भगदड़ मच गई। लोग दूर खड़े तमाशबीन बने रहे। आग से तार भी टूटकर गिरने लगे। किसी ने विद्युत विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37027713
Total Visitors
375
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

राज्यपाल की कूचबिहार यात्रा पर रोक, ईसी ने माना आचार संहिता का उल्लंघन

राज्यपाल की कूचबिहार यात्रा पर रोक, ईसी ने माना आचार संहिता का उल्लंघन कोलकाता।  तहलका 24x7             चुनाव...

More Articles Like This