35.1 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : छुट्टा गोवंशों के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल

जौनपुर : छुट्टा गोवंशों के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत सुइथाखुर्द गांव में गुरुवार की शाम खेत में चर रही दर्जन भर गोवंश और गायों को हाँकना एक किसान को भारी पड़ गया। बेजुबानों ने एक साथ किसान पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लाठी डंडा लेकर आते ग्रामीणों को देख गोवंश नहर की तरफ भाग गये। घायल को उपचार हेतु सीएचसी लाया गया। जहाँ हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

गांव निवासी 41 वर्षीय किसान महेंद्र वर्मा के खेत में लगी धान की फसल बेसहारा गोवंश चर रहे थे। वह लाठी लेकर अकेले ही उन्हें हाँकने पहुंच गया। गोवंशो को भगाते समय अचानक वह फिसल कर गिर गया। तभी गोवंशो ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे उसके शरीर पर कई चोटों के अलावा गले में तेज रक्तस्राव होने लगा। शोरगुल सुन तमाम ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके की तरफ दौड़े। उन्हें आता देख सभी बेजुबान नहर की तरफ भाग गये। आनन-फानन में उसे सीएचसी लाया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37007667
Total Visitors
275
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला # जिले के नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग, प्रत्याशी बदले जाने...

More Articles Like This