31.7 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : जनता के जेब पर डांका डाल रही है मोदी सरकार- राकेश मिश्रा

जौनपुर : जनता के जेब पर डांका डाल रही है मोदी सरकार- राकेश मिश्रा

# बेतहाशा बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने तहसील में किया जोरदार प्रदर्शन

शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
                 डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में तहसील परिसर में थाली ताली बजाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार देश के चंद पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है।बढ़ती मंहगाई ने देश के नागरिकों की हालत बदतर हो गयी है। खाद्य पदार्थों की बढ़ती बेतहाशा कीमतों ने गरीबों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के लोगों को कंगाल बना दिया है।
श्री मिश्र ने केन्द्र सरकार पर जनता के पाकेट पर खुलेआम डाका डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि डीजल पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों से जनता परेशान हो गयी है। सरसों का तेल, रिफाइन, खाद्य सामग्रियों की कीमतें आसमान छू रही है। देश के युवाओं के हाथों से सरकार ने रोजगार और नौकरी छीन ली है। साथ ही प्रदेश में कानून नाम की चीज ही नहीं बची है।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मेवालाल पुष्कर, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, विश्राम राम, परवेज अहमद, दयाशंकर मिश्र, राहुल श्रीवास्तव, रत्नेश मिश्र, नीरज तिवारी, सूरज शर्मा, संजय उपाध्याय, रामधारी पाल, रमेश एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी खुटहन के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043070
Total Visitors
558
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This