25.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : जनपद की बेटी स्वर कोकिला विदुषी हुई सम्मानित

जौनपुर : जनपद की बेटी स्वर कोकिला विदुषी हुई सम्मानित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जनपद की बेटी स्वर कोकिला विदुषी वर्मा को अंतर्राष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा वाराणसी में आयोजित रामायण कॉन्क्लेव में डॉ. नीलकंठ तिवारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार (संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य) उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया। विदुषी को यह सम्मान सुबह- ए -बनारस में दिए गए सांगीतिक योगदान के लिए मिला।
बताते चले कि विदुषी जनपद जौनपुर के त्रिलोचन बाजार की मूलतः निवासिनी है। विदुषी वर्तमान में सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर वाराणसी में कक्षा नौवीं की छात्रा है। ख्यातिलब्ध शास्त्रीय संगीत गायक पंडित देवाशीष डे की देख-रेख में विदुषी संगीत की बारीकियां सीख रही हैं। विदुषी के भजन संग्रह राम नाम का अमृत पी ले, हे गणेश देवा, महादेव, जय-जय यशोदा के लाला एवं गंगा बहती जाये सबसे कहती जाये समेत अनेक एल्बम यूट्यूब पर आ चुके हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36795502
Total Visitors
592
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This