31.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : जन विरोधी, गरीब विरोधी एंव किसान विरोधी है डबल इंजन की सरकार- ललई

जौनपुर : जन विरोधी, गरीब विरोधी एंव किसान विरोधी है डबल इंजन की सरकार- ललई

# सपा मिशन 2022 के तहत “चलो बूथ की ओर” बढ़े कार्यकर्ताओं के कदम

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के सिपाही मिशन 2022 को फतह करने के लिए कमर कस चुके हैं। चुनाव जीतने के मूलमंत्र “बूथ जीतो चुनाव जीतो” को अमली जामा पहनाने के लिए “चलो बूथ की ओर” कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इसी परिप्रेक्ष्य में रोडवेज स्थित होटल अवध प्लाजा पर जिला महासचिव हिसामुद्दीन की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी, गरीब विरोधी व किसान विरोधी नीतियों के बारे में बताएं। डबल इंजन की सरकार के तानाशाही रवैया से जन-जन को अवगत कराएं। सरकार की दमनकारी नीति, अत्याचार, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, महंगाई से आज आम जनमानस त्रस्त हैं।
ललई यादव ने पदाधिकारियों से कहा कि 2022 की तैयारी में प्राण व प्रण से जुट जाएं। चुनाव आयोग से मतदाता सूची के संशोधन व कटे मतदाता बढ़ाने के लिए तारीखें निश्चित कर दिया है। सभी पदाधिकारी गांव-गांव कार्यक्रम बनाकर मतदाता बढ़ाने व लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताने का कार्य करें। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश यादव, संजय यादव, अरशद खान, प्रमोद यादव, देवमणि यादव, राजमणि यादव, सूफियान आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37098420
Total Visitors
824
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This