35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : जन विश्वास यात्रा के पूर्व अराजक तत्वों ने फाड़ी भाजपा नेताओं की होर्डिंग

जौनपुर : जन विश्वास यात्रा के पूर्व अराजक तत्वों ने फाड़ी भाजपा नेताओं की होर्डिंग

# कतिपय नेता पर होर्डिंग फाड़ने का आरोप, भाजपा नेताओं में आक्रोश

# होर्डिंग फाड़ना हताशा, घृणा, दूषित मानसिकता का परिचायक- वेदानन्द ओझा

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                नूतन वर्ष के प्रथम दिन भारतीय जनता पार्टी की प्रस्तावित जन विश्वास यात्रा के पूर्व अराजक तत्वों ने भाजपा नेताओं की होर्डिंग फाड़ दिया गया जिससे भाजपा नेताओं में भारा जनाक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा नेताओं ने एक कतिपय नेता पर होर्डिंग फाड़ने का सीधा आरोप लगाया है।
चुनावी बयार चल पड़ी है जिसके चलते विधानसभा क्षेत्र के खुटहन कस्बा स्थित ग्राम विकास इंटर कॉलेज के मैदान जन विश्वास यात्रा के दौरान जनसभा होनी है लिहाजा तमाम भाजपा नेताओं ने अपनी-अपनी होर्डिंग लगवाया था जिसे शुक्रवार को ही अराजक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया।
जिसके संदर्भ में 365 विधानसभा शाहगंज से भावी प्रत्याशी वेदानन्द ओझा ने कहा कि यह ओछी मानसिकता तथा पूर्वाग्रह से ग्रसित लोगों की की गई कारगुजारी है और यह प्रदर्शित करती है कि भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता व जनसमर्थन से से हताश होकर विपक्षी नेता ऐसी ओछी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए श्री ओझा ने कहा कि लोकतंत्र में जो इस प्रकार का वातावरण बना रहे हैं वो लोग समाज के शत्रु है और लोकतंत्र के हत्यारे हैं।
श्री ओझा ने आरोप लगाया है कि एक विशेष दल द्वारा ऐसे घृणित कार्य को अंजाम दिया जा रहा हैं जो अत्यंत निंदनीय है। बताते चलें कि यहां विजय सिंह विद्यार्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह तथा वेदानन्द ओझा जैसे तमाम जनप्रतिनिधियों की होर्डिंग फाड़ी गई है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में भारी जनाक्रोश देखा गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37097787
Total Visitors
713
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This