34 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : जमीनी विवाद में महिला पर किया जानलेवा हमला

जौनपुर : जमीनी विवाद में महिला पर किया जानलेवा हमला

# पीड़ित परिवार ने लगाए पुलिस पर गम्भीर आरोप

सुईथाकलां। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7
                    सरपतहां थाना क्षेत्र के नेवादा पट्टीनरेंद्रपुर में भूमि विवाद को लेकर चल रही रंजिश में मनबढ़ पट्टीदारों ने लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला कर महिला को मरणासन्न कर दिया। उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं पीड़िता की सास ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं।
उक्त गांव निवासी सुभद्रा देवी पत्नी स्व. भूप नारायण शुक्ला का पट्टीदारों से भूमि विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच काफी समय से रंजिश थी। मामले में कहासुनी के दौरान पट्टीदार राजेश शुक्ला, संदीप शुक्ला, संजीत शुक्ला, माधुरी व डिम्पल ने सुभद्रा देवी की बहू नेहा शुक्ला पर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फ़िलहाल महिला वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती है।
पीड़िता की सास सुभद्रा देवी की तहरीर पर पुलिस ने जान से मारने की कोशिश समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं वादिनी ने हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस पर उन्हें बचाने का आरोप लगाया है, जबकि प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों में राजेश शुक्ला और उसकी पत्नी माधुरी शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37008591
Total Visitors
308
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आईपीएस बन सृष्टि ने किया नाम रोशन सुइथाकला, जौनपुर। उपेन्द्र सिंह तहलका 24×7 क्षेत्र के पिपरौल निवासी व पेशे...

आईपीएस बन सृष्टि ने किया नाम रोशन सुइथाकला, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7              क्षेत्र के पिपरौल निवासी...

More Articles Like This