32.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : जलखाते की भूमि पर बने अवैध कच्चे मकान पर चला जेसीबी

जौनपुर : जलखाते की भूमि पर बने अवैध कच्चे मकान पर चला जेसीबी

# भारी पुलिस बल तथा राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में हुई कारवाई

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  बुधवार को क्षेत्र के अमरथुआ गांव में तहसील प्रशासन ने जलखाते की भूमि पर बने अवैध कच्चे मकान को जेसीबी से गिरा दिया इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रहा।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अमरथुआ गांव निवासी महेंद्र ने गांव के जल खाते की सरकारी जमीन पर कच्चा मकान बना लिया था। मार्च माह में एक ग्रामीण ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।

जिस पर न्यायालय ने प्रशासन को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। एक माह पूर्व तहसील शाहगंज ने मौके पर जा कर अतिक्रमण करने वाले आरोपी से स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। परन्तु अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बुधवार को सीओ शाहगंज अंकित कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव तथा तहसीलदार शाहगंज अभिषेक कुमार राजस्व कर्मियों के साथ जेसीबी लेकर गावं पहुंचें तथा अवैध अतिक्रमण को गिरा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तथा ग्रामीणों की भीड़ भी मौजूद रही।

इस बारे में पूछने पर तहसीलदार शाहगंज अभिषेक कुमार ने बताया कि अमरथुआ गांव में एक व्यक्ति ने जलखाते की सरकारी जमीन पर अवैध ढंग से कच्चा घर बना लिया लिया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस बल के साथ जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटा दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37093126
Total Visitors
539
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This