29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : जल जीवन मिशन में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आप ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : जल जीवन मिशन में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आप ने सौंपा ज्ञापन

# भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी ने विरोध स्वरूप फोड़ा मटका

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है जिसमें आए दिन कोई न कोई घोटाला सामना आता रहता है, इसी जल जीवन मिशन में हुए घोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने जिला मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन के द्वारा विरोध दर्ज कराकर राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला मुख्यालय में दिया।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर बहुत भारी संख्या में लोग एकत्र हुए इस प्रदर्शन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी मगर, मटका फोड़ प्रदर्शन को मिल रहें भारी जन समर्थन को देखते हुए प्रशासन को पीछे हटना पड़ा और प्रदर्शन अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुआ। जिसमें माननीय राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन सौप कर इस जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार की स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया था। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्र ने सभी साथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगो के इस अपार सहयोग के लिए हम सब आपका ह्रदय से धन्यवाद करते हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37101016
Total Visitors
636
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This