36.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : जल निगम के निर्माणाधीन पानी की टंकी का छज्जा ढहा

जौनपुर : जल निगम के निर्माणाधीन पानी की टंकी का छज्जा ढहा

# छज्जे के मलबे के नीचे दबने से चार श्रमिक घायल, दो की हालत नाजुक 

करंजाकला।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
                   सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जासोपुर बाजार में बुधवार को निर्माणाधीन पानी की टंकी का छज्जा गिरने से चार श्रमिक मलबे के नीचे दबने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद ठेकेदार मौके से भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार घटिया सामग्री से निर्माण करा रहा था।
जासोपुर में जल निगम विभाग पानी की टंकी का निर्माण करा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान बुधवार की शाम चार बजे अचानक दो निर्माणाधीन छज्जा गिर पड़ा। जिसकी चपेट में चार श्रमिक आ गए। जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसमें बसीरपुर निवासी चंदन (40) व अतरही निवासी सोनू (30) गंभीर रूप से घायल हैं। इनके अलावा दो अन्य श्रमिकों को हल्की चोटें आईं हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों घायलों को बाहर निकाल कर व एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए करंजाकला स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जहां चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। श्रमिकों ने काम रोककर ठेकेदार की खोजबीन शुरू की, लेकिन ठेकेदार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37041340
Total Visitors
499
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक सुईथाकलां, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7             क्षेत्र के बासूपुर गांव के पास...

More Articles Like This