29.1 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

जौनपुर: ट्रक से बरामद 20 पशुओं के शव को पुलिस ने दफनाया

जौनपुर: ट्रक से बरामद 20 पशुओं के शव को पुलिस ने दफनाया

# तेज सड़ांध आने पर ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जिले के तरहठी गांव में तीन दिन पहले एक ट्रक से 20 पशुओं का शव बरामद हुआ था। जिसे पुलिस ने गांव के पास ही दफन कर दिया गया। उक्त स्थान से तेज बदबू आने लगी साथ ही कुत्ते शव को नोचने लगे थे। इसे लेकर रविवार को ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस से उनकी नोक-झोंक भी हुई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार तड़के तरहठी गांव में डीसीएम पर लदे 20 मृत पशु बरामद किया। चालक व अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। वहीं, पुलिस ने तरहठी के हलऊ के पूरा गांव में ही सड़क के किनारे पशुओं के शव को दफना दिया था। दूसरे ही दिन उक्त स्थान से काफी तेज बदबू आने लगी। रविवार सुबह जब लोग उठे दुर्गंध के कारण जीना मुहाल हो गया। ग्रामीणों ने प्रधान चंद्रेश गुप्ता व क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष उपाध्याय को सूचना दी। फिर सड़क पर जमा होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
सूचना पर थानाध्यक्ष सदानंद राय भारी फोर्स लेकर तरहठी गांव पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों की पशुओं के शव दफनाने को लेकर पुलिस से जमकर नोक-झोंक हुई। ग्रामीणों का कहना था कि तत्काल यहां से शवों को हटाया जाए। हालांकि काफी समझाने-बुझाने पर प्रदर्शनकारी माने। इस संबंध में थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए सभी शवों को गांव में ही और अधिक गड्ढा करके ब्लीचिंग, नमक, चूना व अन्य केमिकल डालकर दफना दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में दो सिपाहियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37021246
Total Visitors
387
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय 

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय  सुइथाकला, जौनपुर।  तहलका 24x7               शिक्षा के क्षेत्र में...

More Articles Like This