25.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

जौनपुर : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                     स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की दोपहर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची शाहगंज जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार एतमादपुर गांव निवासी 28 वर्षीय महताब पुत्र अमीन गुरैनी के एक सैलून में काम करता था। दोपहर में खाना खाने के लिए वह सैलून से साइकिल द्वारा घर गया। खाना खाने के बाद वह घर से पैदल ही निकल गया। दोपहर बाद खेतासराय रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर उसका क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। घटना के कुछ देर पहले एक मालगाड़ी गुजरी थी।
स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी जीआरपी शाहगंज को दी। जानकारी होने पर उसका भाई महताब ने घटना स्थल पर पहुंच कर भाई महताब के शव की शिनाख्त की। अल्ताफ के अनुसार महताब की शादी पांच पूर्व हुई थी। कोई बच्चे न होने से पत्नी से विवाद के चलते वह मायके में रहने लगी। घर पर महताब ने अपने तनाव के बारे में कोई चर्चा नही की थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37045220
Total Visitors
506
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This