34 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : ट्रैफिक पुलिस को जेसीआई शाहगंज संस्कार ने किया सम्मानित

जौनपुर : ट्रैफिक पुलिस को जेसीआई शाहगंज संस्कार ने किया सम्मानित

# “सैल्यूट टू साइलेंट वर्कर” के तहत कार्यक्रम का आयोजन 

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                    सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा जाम के झाम से निजात दिलाने और सुगम यातायात में सहयोग करने वाले दो ट्रैफिक पुलिस को सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष जेसी सरफराज की अध्यक्षता में रविवार को नगर के जेसीज चौक पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाले पुलिस के जवानों का माल्यार्पण कर उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने संस्था के कार्यों की सराहना की। पूर्व अध्यक्ष जेसी एखलाक खान ने अपने संबोधन में कहा कि जेसीआई व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था है। जिसकी शाहगंज संस्कार इकाई राष्ट्रीय एवं मंडल स्तर से मिलने वाले निर्देशों पर समाज में जागरूकता के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब, असहाय, दिव्यांग और रक्तदान आदि क्षेत्रों में काम करके सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करती है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव जेसी विनायक गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अरशद अंसारी, मकसूद हसन, शेखर साहू, मुराद अली, रजा हुसैन, अब्दुर्रहमान खान, सानू अली आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37006993
Total Visitors
307
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला # जिले के नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग, प्रत्याशी बदले जाने...

More Articles Like This