36.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : ठगों का गिरोह है भारतीय जनता पार्टी- तूफानी सरोज

जौनपुर : ठगों का गिरोह है भारतीय जनता पार्टी- तूफानी सरोज

# मासिक बैठक में सपा कार्यकर्ताओ ने भरी हुंकार

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में अन्य राजनैतिक दलों से आकर सपा में शामिल होने वाले युवा कार्यकर्ताओ का स्वागत किया गया। साथ ही चुनाव के मद्देनजर सपा कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा भी निर्धारित की गई।

अपने उद्बोधन में पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ठगों का गिरोह है, भर्तियों में बैकवर्ड के आरक्षण की ठगी करके हिंदुत्व का नारा लगाते है, किसानों की दी जाने वाली इम्दाद किसानों की ही है। बैठक में बोलते हुए दीपचन्द राम ने कहा कि जब जब चुनाव आता है भाजपा गरीबों को भरमाने का काम करते है, कोरोना काल के दौरान लोगों को अपने परिजनों के शव जलाने के लिये लकड़ियां भी भाजपा सरकार उपलब्ध नही करा सकी। झूठे प्रधान मंत्री ने जीएसटी लागू किया और इकसठ बार संसोधन कराया।

वहीं अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज ने कहा कि निजीकरण एक ऐसा दंश है जिससे देश की आम जनता कभी उबर नही पायेगी, भाजपा राष्ट्र की संपत्ति को बेच रही है। इस अवसर पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज, फौजदार भाई, सत्य नारायण चौहान, सबनम नाज, राम अवतार सोनकर, राम समुझ यादव, शिवशंकर राजभर, हेमन्त चौहान, सीताराम राजभर, विनोद राजभर, मनोज चौहान समेत तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित रहे। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने और संचालन पवन कुमार मण्डल ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37041982
Total Visitors
526
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक सुईथाकलां, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7             क्षेत्र के बासूपुर गांव के पास...

More Articles Like This