29.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : डकैती की योजना बनाते समय चार बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

जौनपुर : डकैती की योजना बनाते समय चार बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की रात गश्त के दौरान बलरामपुर मोड़ के पास से डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व अन्य सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में एक वाराणसी का निवासी हैं। फरार आरोपित की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पतरहीं पुलिस चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह व एसआई विभूति नारायण राय हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बलरामपुर मोड़ पर पांच बदमाश डकैती की साजिश रच रहे हैं।

पुलिस टीम ने पहुंचकर घेराबंदी कर ली। चार बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपितों में श्रेयांश सिंह उर्फ किशन निवासी बलरामपुर, प्रदीप सिंह उर्फ भोलू निवासी गांव नरकटा, अभिनव सिंह उर्फ गोलू निवासी बरौटी थाना चंदवक व आनंद सिंह उर्फ धीरज निवासी थाना चोलापुर जिला वाराणसी है। उनके पास से तमंचा, कारतूस, लोहे का राड आदि बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाशों ने अपने फरार साथी का नाम विकास सिंह उर्फ गोलू बताया। वह केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी गांव का है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों का चालान कर फरार विकास सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37046076
Total Visitors
552
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This