35.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : डाला छठ पर्व पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

जौनपुर : डाला छठ पर्व पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

# रखें रूट डायवर्जन की जानकारी और बचें परेशानी से..

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                आज अपराह्न 2बजे से सांय 7बजे तक एंव कल तड़के 4बजे से 8बजे तक डाला छठ पर्व के सम्बन्ध में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत व्रती महिलाओं को घाट तक सुगमता पूर्वक पहुंचने को लेकर एंव यातायात की सुगमता के लिए नगर क्षेत्र के अंदर निम्न स्थानों पर रूट डायवर्जन से किया जाएगा। आमजन से अनुरोध है कि डायवर्जन किए गए स्थानों से अपने वाहन को ना ले जाए।

# डायवर्जन स्थान

1- पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा
2- जेसीज से ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा
3- जोगिया पुल के नीचे से नक्खास/ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
4- अशोक टॉकीज तिराहा/ सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा
5- चहरसू तिराहे से शाहीपुर की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा
6- ओलन्दगंज चौराहे से शाही पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा

# पर्व के दृष्टिगत पार्किंग

छठ पर्व की सामग्री/ व्रती महिलाओं के वाहन नदी घाट के नजदीक तक जा सकते हैं जिनकी पार्किंग निम्नवत स्थानों पर होगी।
1- नक्खास तिराहे से सद्भावना पुल के तरफ जाने वाली पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले दाहिने हाथ चहारदीवारी के अंदर व प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़े होंगे
2- अशोक टाकिज से सद्भावना पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले किला के पीछे मेन रोड पर किनारे पार्क होंगे
3- चहरसू से शाही पुल के तरफ व पॉलिटेक्निक से शाही पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन बदलापुर पड़ाव सेंटर पार्किंग में खड़े होंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37083121
Total Visitors
375
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This