35.1 C
Delhi
Tuesday, April 23, 2024

जौनपुर : डीएम एसपी ने किया त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

जौनपुर : डीएम एसपी ने किया त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील

#नगर भ्रमण कर होलिका दहन स्थल का किया निरीक्षण

खेतासराय।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              होली और शब-ए-बारात का त्योहार नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार को डीएम और एसपी ने खेतासराय थाना में पीस कमेटी के आधा दर्जन लोगों से वार्ता कर सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने नगर में भ्रमण कर होलिका दहन का निरीक्षण किया।

डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी राजकरन नय्यर दोपहर में अचानक थाना में पहुंचे। यहां शांति समिति के लगभग आधा दर्जन सदस्यों से वार्ता की। डीएम ने होली और शब-ए-बारात का पर्व एक साथ पड़ने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की। कहा कि कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए त्योहार मनाएं। होली जुलूस में कम संख्या में लोग शामिल हों। बाहरी या कोई असामाजिक तत्व जुलूस में शामिल न होने पाए। इसके बाद डीएम और एसपी ने दुर्गा मंदिर के सामने होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया।

 

यहां से अधिकारी पैदल ही पुरानी बाजार से होकर मेनरोड पहुंचे। और शाहगंज के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, डीएसपी अंकित कुमार, ईओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष राजेश यादव, चेयरमैन वसीम अहमद, सभासद जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा, मो असलम खान, कपूरचंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
Mar 26, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37072495
Total Visitors
364
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बागीचे में सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या

बागीचे में सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या मऊ। तहलका 24x7                 मधुबन थाना क्षेत्र...

More Articles Like This