19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

जौनपुर : डीएम ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की बूथवार समीक्षा

जौनपुर : डीएम ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की बूथवार समीक्षा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मछलीशहर के सभागार में मुंगरा बादशाहपुर और मछलीशहर के सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की बूथवार समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का नाम सूची में जोड़ा जाए। पुरुषों के साथ ही महिला मतदाताओं का नाम प्राथमिकता से जोड़ने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का नाम 02 जगह न रहे , यह कानूनन अपराध है। प्रचार-प्रसार करते हुए, आयोग के निर्देशानुसार नाम हटाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि बीएलओ डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें, जिससे आसानी से पता चल जाएगा कि किसका नाम छूट गया है। उन्होंने वोटर हेल्पलाइन के बारे मे विस्तार से जानकारी दी और कहा कि जाकर अन्य लोगो को बताया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं महिलाओं का नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बहुत ही सरल प्रक्रिया है उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट पारदर्शी, शुद्ध बनाए किसी भी दशा में पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए। बीएलओ से गरुड़ एप का अधिक से अधिक प्रयोग करने के निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अच्छा कार्य करने बीएलओ को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी लोग पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से करे और जेंडर रेशियो बढ़ाने में अपना योगदान दे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, चकबन्दी अधिकारी एस के त्रिपाठी, बीडीओ मछलीशहर उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This