35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर : तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित एक तालाब में रविवार की देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति की तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को देर रात बाहर निकाला। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के बड़ागांव स्थित एक तालाब में रविवार की देर शाम करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति तालाब में डूब रहा है। जिसकी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद अधेड़ के शव को तालाब से निकालने में सफलता पाई। मृतक की पहचान संतोष पांडेय (55) पुत्र राम बरन पांडेय निवासी जैनपुर थाना सरपतहां के रुप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक दिमागी रुप से बीमार चल रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37097677
Total Visitors
710
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This