30.1 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : तिरंगा यात्रा निकाल कर अमर शहीदों को किया नमन

जौनपुर : तिरंगा यात्रा निकाल कर अमर शहीदों को किया नमन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष परशुरामपुर जितेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि लाखों भारतीयों ने अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर हमे यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन वीर शहीदों ने विदेशी ताकतों पर विजय पाने के साथ ही देश का सर्वांगीण विकास और राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर एक मजबूत राष्ट्र की परिकल्पना थी।
हमारे महान बलिदानियों के बलिदान से हमें विदेशी ताकतों से स्वतंत्रता तो मिल गई, परन्तु स्वतंत्र भारत की शुरुआती सरकारें देश को ऐसी दिशा देने में विफल रही, जिससे कि एक मजबूत व आत्मनिर्भर भारत बन पाता। देश में जाति व धर्म के नाम पर जहर घोला गया जिससे कि अपनी सत्ता बचाई जा सके।
मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पिछले सात वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार स्वतंत्रता आंदोलन के हमारे महानायकों के सपनो के भारत निर्माण में लगी है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जाती, धर्म की राजनीति को नकार कर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलकर देश का सर्वांगीण विकास किया है। आज भारत की गिनती दुनिया के मजबूत राष्ट्रों में होने लगी है व दुनिया जानती है कि ये नया भारत है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। पिछले सात वर्ष में भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है, देश के सेना मजबूत हुई और देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से शैलेंद्र, अरूण उपाध्याय, ओम प्रकाश, शिवशंकर, धर्मेन्द्र दत्त उपाध्याय, अशोक सिंह, शैलेंद्र, घनश्याम यादव, पवन, लक्ष्मी शंकर, आशीष सिंह आशू, गुड्डू सिंह, दीपक, अनिल, दिग्विजय सिंह, संतोष द्विवेदी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37011621
Total Visitors
548
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

More Articles Like This