35.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : तीन सदस्यीय जांच टीम ने खोल दी प्रधान और सचिव की पोल

जौनपुर : तीन सदस्यीय जांच टीम ने खोल दी प्रधान और सचिव की पोल

# पीएम आवास हेतु भेजे गए 17 पात्रो में से सिर्फ दो मिले पात्र 

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                  खुटहन खण्ड विकास अधिकारी द्वारा नामित तीन सदस्यीय जांच टीम ने पीएम आवास मामले में ग्राम प्रधान व सचिव की पोल खोलकर रख दिया। फोन पर एक ग्रामीण की शिकायत पर बीडीओ की सतर्कता व सजकता से सरकारी धन का दुरुपयोग होने से बच गया।
गौरतलब है कि गोबरहा ग्राम प्रधान और सचिव के द्वारा 17 ग्रामीणों को पीएम आवास हेतु पात्र बताकर ब्लॉक पर एक सूची बनाकर भेजी गयी थी। खंड विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि फोन कर एक व्यक्ति ने सूचित किया कि गांव के अपात्रों को कागज पर पात्र बताकर आवास दिया जा रहा है। इतना सुनते ही बीडीओ श्री सिंह ने मामले की तह तक जाने हेतु तत्काल तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दिया। सदस्यों ने गांव जाकर जमीनी जांच की तो हकीकत सामने आ गयी। प्रधान व सचिव द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी गई 17 लाभार्थी पात्रों की सूची में से सिर्फ 2 ही पात्र मिले। बीडीओ ने 15 अपात्रों को सूची से नाम कटवा दिया।
इसी तरह अभी कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत बीरी समसुददीनपुर की जांच में भी भ्रष्टाचार की पोल खुल चुकी है। इन दो जांचों से यह साबित हो रहा कि ग्राम प्रधान, सचिव से मिली भगत करके अनुचित तरीके अपने चहेतों को पात्र बताकर सरकारी धन का बंदरबांट करने का प्रयत्न कर रहे है। सरकारी योजनाओं का लाभ अपात्रों को दिया जा रहा है। इसी तरह की जांच यदि अन्य गावों में करायी जाय तो कागज पर कई पात्र, जमीनी हकीकत में अपात्र निकलेंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36801887
Total Visitors
708
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This