30.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा विजय संकल्प के साथ मजबूती से उतरेगी- राकेश त्रिवेदी

जौनपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा विजय संकल्प के साथ मजबूती से उतरेगी- राकेश त्रिवेदी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प ले कर मजबूती से उतरेगी इसके लिए सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ता तैयारी में जुटेंगे उक्त बातें नवनियुक्त जिला प्रभारी जौनपुर एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राकेश त्रिवेदी ने करंजाकला और खेतासराय के मण्डल के बैठक में कही।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता आम आदमी के घर तक पहुंच रखता है इसलिये वह लोगों को पार्टी और सरकार की सोच एवं नीतियों की बेहतर जानकारी दे सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लग जाने और पंचायत चुनाव में अपने कार्यकर्ता की जीत के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि गांव-गांव जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाये और कैसे लोगों के सवालों का जवाब देना है उसका तरीका भी बताया।

पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ पर जीत का लक्ष्य लेकर गांव-गांव और घर-घर में दस्तक देकर पार्टी का विजय का मार्ग प्रशस्त करें। इसके पहले जिला प्रभारी के जिले में प्रथम आगमन पर जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर भाजयुमों जिला अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत डाक बंगले पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं जिला महामंत्री द्वय सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता ने जिला प्रभारी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, संतोष सिंह, जिला मंत्री राजू दादा, अवधेश यादव, राज पटेल, उमाशंकर सिंह, संदीप सरोज, विजयलक्ष्मी साहू, ब्रम्हेश शुक्ला, नीरज सिंह, विनय सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, रंजना सिंह, मुंगरा नगरपालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू, महेंद्र शुक्ला, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, प्रकाश शुक्ला, संजीव शर्मा, गिरीश शर्मा, अनिल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा, वंश बहादुर पाल, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, केशव तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, गौरव सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रतीक मिश्रा, प्रमोद प्रजापति, अंजू पाठक, पूनम विश्वकर्मा, ऋतु सिंह, विकाश ओझा, अजय यादव, विकास अग्रहरि, मुकेश सेठ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Feb 02, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043665
Total Visitors
548
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This