35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : थानाध्यक्ष ने बुलाई शांति समिति की बैठक

जौनपुर : थानाध्यक्ष ने बुलाई शांति समिति की बैठक

# सौहार्द के साथ गाइडलाइंस के अनुसार त्योहार मनाने की अपील

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर थानाध्यक्ष ने रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की। जिसमें दुर्गा पंडाल सजाने के संबंध शासन द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी गई। नवागत थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय की संभ्रात लोगों के साथ यह पहली बैठक थी।बैठक में उपस्थित लोगों का परिचय लेने के बाद उन्होंने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार पंडालों में दुर्गा जी की बड़ी प्रतिमा नहीं होनी चाहिए।

सार्वजनिक स्थानों पर दुर्गा पंडाल नहीं लगना चाहिए। कोशिश हो कि पंडालों में सीमित भीड़ हो। लोगों ने दुर्गा पूजा और दशहरा पर नगर प्रशासन द्वारा साफ सफाई कराने और विद्युत विभाग द्वारा समय पर आपूर्ति कराने की मांग उठाई। इस पर थानाध्यक्ष ने उनकी मांग प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने त्योहार को सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक में सभासद जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, कपूरचंद जायसवाल, सैय्यद ताहिर, संजय कुमार विश्वकर्मा, डा रामसूरत बिंद, मो. असलम खान, फारुक आजम, ग्राम प्रधान कृपा शंकर राजभर, मनीष गुप्ता, नवाब अहमद, मतलूब अहमद, इलियास अहमद, मोनू, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37096481
Total Visitors
552
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This