30.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : दबंगों की पिटाई से एक ही परिवार से चार घायल

जौनपुर : दबंगों की पिटाई से एक ही परिवार से चार घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के नौली गांव में एक सप्ताह पहले हुए विवाद को लेकर को लेकर दबंगों ने मंगलवार की रात एक परिवार पर हमला कर दिया। दबंगों की पिटाई से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का पीएचसी सोंधी में मेडिकल जांच कराया।
तहलका प्रतिनिधि के मुताबिक एक सप्ताह पहले नौली गांव में एक बारात आई थी। द्वारचार के दौरान डीजे पर घराती पक्ष के युवकों के नाचने पर गांव के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। एक सप्ताह बाद उसी बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर रात्रि में हमला बोल दिया। मारपीट में एक पक्ष से 60 वर्षीय सुग्रीव राजभर, 28 वर्षीय प्रेमचन्द्र, 27 वर्षीय अंजलि देवी, 8 वर्षीय देविका घायल हो गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043775
Total Visitors
554
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This