29 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : दाम्पत्य जीवन पवित्र होने पर ही मनचाही सन्तान की प्राप्ति

जौनपुर : दाम्पत्य जीवन पवित्र होने पर ही मनचाही सन्तान की प्राप्ति

# गजेंद्रपुर के प्राचीन सती माता मंदिर के प्रांगण में सप्त दिवसीय कथा का दूसरा दिन

# राम के जन्म होते ही आयोजक मण्डल ने श्रद्धालुओं पर की पुष्पवर्षा

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               दाम्पत्य जीवन पवित्र होने पर ही मनचाही सन्तान की प्राप्ति होती है। यदि पारिवारिक वातावरण शुद्ध होगा तो सन्तान भी सद्गुणी पैदा होंगे उक्त बातें देश के प्रख्यात कथा वाचक श्रद्धेय श्री शांतनु महाराज जी ने शनिवार को गजेंद्रपुर गॉव के प्राचीन सती माता मंदिर के प्रांगण में भईया जी का दाल भात परिवार के सौजन्य से आयोजित सप्त दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कही।

उन्होंने श्रीराम कथा को विस्तार देते हुए श्रीराम अवतरण के प्रसंग पर चर्चा की। उन्होंने कहा जब जब धरती पर पाप अत्याचार, कदाचार व अनाचार अपना पांव पसारते है तथा धर्म की हानि होती है तब तब भगवान अवतार लेकर दुष्टों का संहार करते है और पापियों के बोझ तले दबी पृथ्वी माता के दुःख को दूर करते है। श्रीराम के जन्म होते ही प्रांगण में उपस्थित महिलाओं ने सोहर गान गाकर खुशी का इजहार किया। मंच के सामने गॉव के बच्चे व महिलाओं ने नृत्य कर पूरा प्रांगण भक्तिमय कर दिया।

श्री शांतनु जी महाराज ने कथा के बीच तीर्थ पर चर्चा करते हुए कहा कि तीर्थ अध्यात्म की प्रथम कार्यशाला होती है। जब भी मन दिग्भ्रमित हो और जीवन में कुछ अच्छा न लगे तो तीर्थ यात्रा पर जाना चाहिए। तीर्थ हमें सद्गुणी विचारों के साथ साथ नव उर्जा से भर देते है। श्री महाराज जी ने कहा भगवान भाव के भूखे है। जो व्यक्ति सब प्रकार से स्वयं को भगवान को समर्पित कर देता है उसकी रक्षा एक माँ की तरह भगवान करते है। रोजमर्रा की दिनचर्या पर चर्चा करते उन्होंने खान पान पर मनुष्य को संयम बरतना चाहिए।

संगीतमयी श्रीराम कथा सुनकर श्रोता भक्तिभाव में भाव विभोर हो गए। अंत मे भईया जी का दाल भात परिवार के संस्थापक अतुल मिश्रा व आयोजक गौरव सिंह ने राम कथा सुनने आये श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य हनुमान सिंह, कमलेश सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, बब्बन सिंह, दिवाकर मिश्रा, अतुल तिवारी (सदस्य भइया जी का दाल-भात), रिशु, नीरज, पिंटू सिंह, विकास सिंह, विवेक सिंह समेत सैकड़ों श्रोताओं ने राम कथा का आनंद लिया।

# स्वास्थ्य मंत्री भी श्रीराम कथा सुनने पहुंचे

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रकाश सिंह भी श्रीराम कथा स्थल पर पहुंच कर श्रीराम कथा का आनंद लिया। कथा समापन के पश्चात उन्होंने श्रीराम कथा वाचक श्री शांतनु महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
Mar 07, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37044200
Total Visitors
536
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This