25.1 C
Delhi
Monday, November 10, 2025

जौनपुर : दीवार के मलबे में दबकर वृद्ध घायल, गाय ने तोड़ा दम

जौनपुर : दीवार के मलबे में दबकर वृद्ध घायल, गाय ने तोड़ा दम

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             क्षेत्र में तेज हवा के साथ हो रही जमकर बरसात के चलते गुरूवार की रात चार अलग-अलग गांवों में कच्चे मकान जमींदोज हो गये। जिसमे एक बृद्धा घायल हो गयी, वहीं दूसरा घटना में एक गाय की मलवे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई।बनुआडीह गांव निवासी रमेश चंद्र दूबे स्वजनो संग मकान में सोये हुए थे। तभी बाहर की दीवार गिरने की आवाज आयी। सभी लोग बाहर भागे।

इसी दौरान उनकी बृद्ध माता दुर्गावती देवी के ऊपर मलवा गिर गया। जिससे वे घायल हो गयीं। उनका शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। वे पोड़ोसी रामनायण दूबे के घर शरण लिए हुए हैं।जमालुद्दीनपुर गांव निवासी शोभनाथ के पशुशाला की दीवार रात में ढह गई। जिसमें दबकर खूटे से बंधी गाय की दर्दनाक मौत हो गई। नगवां गांव के गंगा प्रसाद तिवारी तथा शेरपुर गाँव निवासी रामजीत तिवारी का भी मकान ढह गया। प्राकृतिक आपदा में लाखों के गृहस्थी के सामान की क्षति का अनुमान है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This