35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : दीवार के मलबे में दबकर बालक को मौत, दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल

जौनपुर : दीवार के मलबे में दबकर बालक को मौत, दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत बड़नपुर गांव के उछाहिलपुर मजरे में रविवार के तीसरे पहर एक कच्चे मकान के सामने की दीवार ढह गई। मलबे में एक बालक और दो बालिकाएं दब गयी। मौके पर पहुँचें ग्रामीण मलबा हटाक उन्हें बाहर निकाले। सभी घायलों को उपचार हेतु खेतासराय के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घायल दोनों बालिकाओं की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

गांव निवासी प्रेम चंद्र अपने कच्चे मकान की दीवार के सहारे छप्पर लगाए है। रविवार को उनका सात वर्षीय पुत्र सत्यम, ग्यारह वर्षीया पुत्री शिक्षा तथा पड़ोसी सुरेश पाल की चार वर्षीय पुत्री काव्या उसी छप्पर के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रही थी। तभी अचानक दीवार छप्पर के ऊपर गिर गई। ढहती दीवार की तेज आवाज़ सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। बच्चों के भीतर दबे होने की जानकारी होते ही सभी लोग मलबा हटाने लगे। लेकिन तब तक सत्यम ने दम तोड़ दिया। शिक्षा और काव्या भी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुँची पुलिस ने भी घायलो को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37097733
Total Visitors
716
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This