21.4 C
Delhi
Monday, November 10, 2025

जौनपुर : दीवार ढहने से मांँ-बेटी घायल, पेड़ की डाल से दबकर मरी गाय

जौनपुर : दीवार ढहने से मांँ-बेटी घायल, पेड़ की डाल से दबकर मरी गाय

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मंगलवार की दोपहर तेज तूफान के साथ हुई बारिश में एक रिहायशी घर की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर माँ और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरे गांव में छप्पर के ऊपर नीम का पेड़ गिर जाने से उसमें बंधी गाय की मौत हो गयी। घायलों की गंभीर हालत देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

कैराडीह गांव निवासी मालती देवी पत्नी भोला गौतम अपनी वयस्क पुत्री कंचन के साथ मिट्टी के गारे से जोड़ाई की ईंट की दीवार के सहारे छप्पर लटका कर उसमें गुजारा करती थी। तूफान के साथ हुई बरसात में अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में माँ और बेटी दब गई। शोरगुल होने पर पहुंचे ग्रामीण उन्हें बेहोशी की हालत में मलबे से बाहर निकाले। हमराहियो संग पहुंचे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मधूप सिंह ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। वहीं सौरइयां गांव निवासी सेवा शंकर यादव के छप्पर पर नीम का पेड़ गिर गया। उसमें बंधी एक गाय की दबकर मौत हो गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जौनपुर पत्रकार संघ की शाहगंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जौनपुर पत्रकार संघ की शाहगंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7.           ...

More Articles Like This