35.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : देश के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर : देश के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देश के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करके सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में लिया है। पुलिस उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के मुकदमा दर्ज करके क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व एक युवक द्वारा देश के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया था। पुलिस ने इसे संज्ञान में लेते हुए देश विरोधी शब्द बोलने वाले युवक की जाँच पड़ताल किया तो यह युवक मछलीशहर कस्बे के सादीगंज उत्तरी का नसीम पुत्र रजई निकला।

पुलिस ने उसके खिलाफ मछलीशहर थाने में धारा 153b, 295a के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।मछलीशहर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है।वहीं इस मामले में कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडे ने बताया कि बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया था। जिस पर मामला दर्ज करके युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं इस मामले में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी मछ्लीशहर द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति जो हिंदुस्तान को गालियां दे रहा है। जिसकी पहचान मछली शहर के नसीम पुत्र रजई के रूप में हुई है। इसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37048348
Total Visitors
563
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This