35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : दो और कच्चे मकान ढहे, खुले आसमान के नीचे आये परिवार

जौनपुर : दो और कच्चे मकान ढहे, खुले आसमान के नीचे आये परिवार

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र में हुई जमकर बरसात के बाद गांवों में जलजमाव के चलते मकानों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार की रात लवायन गांव में दो और कच्चे मकान धराशायी हो गये। दोनो परिवार खुले आसमान के नीचे बसर करने को विवश है। पात्रता की शर्ते पूरी करने के बाद भी आज तक इन्हें सरकारी आवास मयस्सर नहीं हो सका। इसके पूर्व में भी क्षेत्र के अलग अलग गांवों में आधा दर्जन लोगों का मकान जमीदोंज हो चुका है।
लवायन गाँव निवासी उमेश पासवान सोमवार की रात भोजन के बाद बच्चों के साथ कच्चे मकान की दीवार के सहारे लगे छप्पर में सो रहा था। तभी मकान के पीछे दीवार दीवार ढह गई। आवाज सुन सभी लोग बाहर की तरफ भागे। इसी गांव के बेगराजपुर पुरवा निवासी समारू राम का मकान भी इसी तरह ढह गया। गनीमत थी कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। मलबे में दबकर गृहस्थी का हजारों की कीमत का सामान नष्ट हो गया। दोनों परिवार मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36799614
Total Visitors
703
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This