24.1 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

जौनपुर : धर्मांतरण कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार

जौनपुर : धर्मांतरण कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार

सिकरारा।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के चकइंग्लिश गांव में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहां से धर्मग्रंथ और कुछ अन्य सामान बरामद की गई है।

थानाध्यक्ष सिकरारा महेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के चकइंग्लिश गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना मिली। उसी आधार पर पुलिस टीम पहुंची तो रामपाल चौहान के घर धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। वहां करीब 30 से अधिक लोग थे, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। पुलिस टीम के पहुंचने पर लोग भागने लगे। हालांकि पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वहां से तीन बाइबिल, तीन गीत माला, एक स्तुति गीत माला, तीन ईसाई धर्म से संबंधित अन्य कॉपी बरामद की गई। मौके से रामपाल चौहान, रतन चौहान निवासीगण चकइंग्लिश व विजय बहादुर सरोज निवासी बरौली थाना सिकरारा व दो अन्य को गिरफ्तार किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37020369
Total Visitors
242
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय 

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय  सुइथाकला, जौनपुर।  तहलका 24x7               शिक्षा के क्षेत्र में...

More Articles Like This