36.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया सावित्री ज्योतिबा फुले की जयंती

जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया सावित्री ज्योतिबा फुले की जयंती

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 माली सैनी रक्षा दल के जिला कार्यालय वाजिदपुर पर समाज सुधारक सावित्री ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। माली सैनी रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद माली ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश संयोजक माली सैनी समाज पप्पू माली रहे। सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले, बाबा ज्योतिबा राव फुले एंव डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सबसे पहले शांति पाठ का आयोजन हुआ एवं गरीबों को फल मिष्ठान वितरित किया गया इसके उपरांत सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि पप्पू माली ने अपने संबोधन में कहा कि आज सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा राव फुले की ही देन है कि हमारी बहन बेटी देश विदेश अपना नाम रोशन कर रहे हैं देश की सबसे बड़ी पंचायत में अपना प्रतिनिधित्व कर रही हैं यह शिक्षा से ही संभव हुआ है।
माता सावित्री बाई फुले ज्योतिबा राव फुले जी ने इतने विकट स्थिति में शिक्षा का दीप जलाने का जो कार्य किया वह अत्यंत शुभकारी हुआ आज हम सबको माता सावित्री बाई के जन्म दिवस के मौके पर माता सावित्री बाई के पद चिन्हों पर चलने का शपथ लेना होगा कि हम सब अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं करेंगे किसको अपने बच्चों को पढ़ाने की हैसियत नहीं है उनको भी अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए जरूरत पड़े तो अपने मां-बाप को एक टाइम का भोजन और जरूरी आवश्यकता मैं कटौती करें और बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने का कार्य करें बच्चों को सिर्फ शिक्षा पर फोकस कराएं जब तक बच्चे पढ़ें तब तक बच्चों को अपने और कार्यों से दूर रखें जिस दिन हमारा समाज पूर्ण रूप से शिक्षित होगा उस दिन सावित्रीबाई फुले ज्योतिबा राव फूले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का सपना पूरा हो जाएगा।
शिक्षा वह चाबी है जिसके माध्यम से आईएएस पीसीएस मंत्री विधायक और देश और परिवार का विकास संभव है इसलिए आज हमको यहां से शपथ लेकर जाना है कि हम अपने बच्चों को पढ़ाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मास्टर राम कुमार माली ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग करते हैं कि सावित्री बाई फुले जी के जन्म दिवस को महिला शिक्षक दिवस के रूप में मनाएं और हर विद्यालय हर सरकारी संस्थाओं में सावित्री बाई फुले जी के जीवन पर एक कार्यक्रम कर उनके दिए गए योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हो। जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि आज से हम सब 3 जनवरी को माता सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस पर अपने अपने घरों पर दीप जलाएंगे और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाएंगे और इसको त्यौहार के रूप में बनाने का निर्णय लिया है। 3 जनवरी का दिन माली सैनी परिवार के लिए उत्सव का दिन हमारे समाज के कुल गौरव माता सावित्रीबाई फुले हैं।
वहीं प्रमोद माली ने कहा कि सावित्री बाई फुले जी के जन्म दिवस और पूरा माली सैनी परिवार दीपावली उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है आज से हम सब 3 जनवरी को माता सावित्री बाई दीपावली उत्सव के रूप में मनाएंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य रामलोचन माली, डॉ राम बृज माली, डॉ लोटन राम माली, रतन चंद माली, मास्टर विनोद माली, आद्या प्रसाद माली, संजय माली, रमेश माली, शीतला प्रसाद माली, छेदी लाल माली, अजय माली, सुनील माली, घनश्याम माली, संजय सैनी, मनोज सैनी, राकेश सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37094208
Total Visitors
517
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This